Search

बहरागोड़ा : हाथी के हमले से मृत दो लोगों के आश्रितों को मिली मुआवजा की राशि

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथी के हमले से मृत दो लोगों के आश्रितों को वन विभाग के तहत मिलने वाले मुआवजे का चेक प्रदान किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि समीर कुमार महंती और वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मंच का संचालन प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने किया. इस मौके पर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में चार बायो शौचालय का उद्घाटन भी अतिथियों ने फीता काट कर किया. संसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वन पर्यावरण के लिए लाभदायक हैं. वनों की रक्षा जरूरी है. जंगलों की रक्षा होगी तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं. विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि जंगली हाथियों के कारण ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है. झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के वन विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित कर हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों को निजात दिलाएं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-nav-nirman-sangharsh-samiti-demands-to-make-jaitgarh-a-block/">किरीबुरू

: नव निर्माण संघर्ष समिति ने की जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग

आतिथियों ने प्रदान किया चेक

इस कार्यक्रम में चाकुलिया के शाकाभांगा गांव में जंगली हाथी के हमले से मृत सुकरा मुंडा की पत्नी सहचरी मुंडा तथा मौरबेरा में हाथी के हमले से मृत सुकरा मुंडा की पत्नी को अतिथियों के हाथों 3.75 लाख व 3.75 का चेक प्रदान किया गया. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, उप प्रमुख मनोरंजन होता, असीत मिश्रा, मकसूद अंसारी, मदन मन्ना, रासबिहारी साव, चंदन सीट, गौरी शंकर महतो सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp