Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बरागड़िया में दो साल से स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड की बरागड़िया पंचायत बरागड़िया में हरि मंडप के समीप स्वीकृत स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निर्माण दो साल से अधूरा है. इसका शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर कुमार महंती ने संयुक्त रूप से किया था. योजना स्थल पर लगाए गए शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है. भवन का निर्माण कार्य विगत दो साल से बंद है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purity-of-kharkai-and-subarnarekha-river-water-better-than-last-year/">आदित्यपुर

: खरकई व सुवर्णरेखा नदी के पानी की शुद्धता पिछले वर्ष से बेहतर
बताया जाता है कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निर्माण जमशेदपुर के कोई ठेकेदार कर रहा था. आसपास के ग्रामीणों को ठेकेदार के बारे में कोई जानकारी नहीं है. भवन का निर्माण अधूरा छोड़ देने के कारण ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों ने कहा कि दो साल से योजना अधूरी पड़ी है और इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण पूरा हो जाने से ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना नहीं पड़ता. इसे भी पढ़ें :वृक्षों">https://lagatar.in/save-trees-from-cutting-and-plant-more-and-more-saplings-girinath-singh/">वृक्षों

को कटने से बचायें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगायें : गिरिनाथ सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही