Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार की मौत

 

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना अंतर्गत एनएच 18 पर मुड़ाकाटी तथा जाड़ापाल के बीच रविवार को एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार पाथरकाटिया गांव निवासी दुलाराम हांसदा (45) को धक्का मार दिया. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार दुलाराम हांसदा दक्षिणाशोल में किसी शादी समारोह में भाग लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. इसके बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. सूचना पाकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-laws-evicted-married-woman-for-dowry-complaint-against-husband-in-police-station/">आदित्यपुर

: दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, पति के विरुद्ध थाने में की शिकायत

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही