Search

 
 
 

बहरागोड़ा : नागुड़साई-पानीपड़ा घाट पर दिनदहाड़े हो रही बालू की लूट

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बरागाड़िया पंचायत स्थित नागुड़साई-पानीपड़ा स्वर्णरेखा नदी घाट पर दिनदहाड़े बालू की लूट हो रही है. वहीं प्रशासन वरीय अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी तमाशबीन बना है. बालू लूट के इस खेल में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इस घाट पर माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का उत्खनन कराया जा रहा है. रोजाना 40 से 50 ट्रैक्टर बालू की चोरी हो रही है. गांव के अंदर की सड़क पर रात दिन ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई हो रही है. इससे ग्रामीण भी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-seized-nine-bikes-in-vehicle-investigation/">चाईबासा

: पुलिस ने वाहन जांच में नौ बाइक किया जब्त

तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

[caption id="attachment_606989" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BALU-LUT-2-300x228.jpg"

alt="" width="300" height="228" /> बालू ले जाते तेज रफ्तार ट्रेक्टर.[/caption] तेज रफ्तार से चलने वाले ट्रैक्टरों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. सड़क से सटा ही प्राथमिक विद्यालय है. बालू माफियाओं के डर से ग्रामीण इसका खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं. प्रशासन बालू लूट के इस खेल पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. इसके कारण माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. इधर, प्रखंड क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के मधुआबेड़ा समेत अन्य कई घाटों पर भी बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन हो रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-amarendu-prakash-became-the-new-chairman-of-sail/">किरीबुरू

: अमरेंदु प्रकाश बने सेल के नये चेयरमैन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही