Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के चित्रेश्वर स्थित पौराणिक शिव मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी ने सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है. अभी तक इस मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है. सुरक्षा कारणों से मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है. जानकारी होकर झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की त्रिवेणी पर स्थित इस पौराणिक शिव मंदिर तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. वैसे तो यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए सालों भर तीन राज्य के श्रद्धालु आते हैं. परंतु सावन महीना, महाशिवरात्रि, गाजन पर्व आदि के अवसर पर यहां हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए जुटते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crpf-made-villagers-aware-by-showing-patriotic-film/">मनोहरपुर

: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को देशभक्ति फिल्म दिखा किया जागरूक
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहता है. मंदिर कमेटी के सदस्य विजय लेंका ने कहा कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की आवश्यकता है. ताकि भीड़ के समय निगरानी रखी जा सके. उन्होंने स्थानीय विधायक समीर कुमार महंती से भी आग्रह किया है कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं. इस मसले पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने बताया कि जल्द ही चित्रेश्वर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस मंदिर को धाम बनाने के लिए वे प्रयासरत हैं. कई योजनाएं स्वीकृत हुई हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही