Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

 
Bahragora(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत में पीडब्ल्यूडी मोड़ से गीता विद्या मंदिर होते हुए बाजार जाने वाली सड़क पर मस्जिद के सामने नाला का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे नमाज अदा करने के लिए मस्जिद आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आम राहगीरों को भी परेशानियां हो रही हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wave-of-happiness-in-ichagarh-after-babulal-marandi-became-bjp-state-president/">चांडिल

: बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से ईचागढ़ में खुशी की लहर

कूड़ा नाला में डालने से नाला जाम

यह इलाका घनी आबादी वाला है और लोग इस सड़क से बाजार जाने के लिए सड़क का इस्तेमाल करते हैं. ग्रामीणों को कहना है कि बकरीद के पहले नाला की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन कुछ ही दिन में घरों से निकलने वाले कूड़े को नाला में डालने देने से नाला जाम हो गया है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी. इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा इसे भी पढ़ें :मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violent-mob-attacks-security-forces-camp-tries-to-loot-weapons-one-person-killed-in-retaliatory-firing/">मणिपुर

: हिंसक भीड़ ने सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला किया, हथियार लूटने की कोशिश, जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही