Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सड़क पर बह रहा है नाला का गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत अंतर्गत बाजार से उईनाला तक जानेवाली  सड़क पर नाला का गंदा पानी बह रहा है. इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि नाला में कुछ लोगों द्वारा कचरा फेंकने से नाले का द्वार बंद हो गया है. इसके कारण गंदा पानी सड़क के ऊपर बह रहा है. जहां पर नाला का पानी सड़क पर बहता है, ठीक उसके पास मंदिर भी है. ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस सड़क से जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारियों का भी आना जाना होता है. फिर भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं हैं. इसे भी पढ़ें :सौरव">https://lagatar.in/sourav-ganguly-will-now-get-z-category-security-8-10-policemen-will-be-deployed/">सौरव

गांगुली को अब ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी, 8-10 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही