Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सोलर जल मीनार खराब होने से बतबती गांव में पेयजल संकट गहराया

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बरागड़िया पंचायत के बतबती गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से स्थापित जल मीनार चार माह से खराब पड़ी है. विभागीय पदाधिकारी मौन हैं. बरसात के मौसम में भी लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल के लिए उन्हें दूर स्थित चापानल से पानी लाना पड़ता है. जल मीनार खराब होने की सूचना ग्रामीणों ने विभाग को कई बार दी है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-crowd-gathered-for-jalabhishek-in-naganal-temple/">चाकुलिया

: नागानल मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

मरम्मत के लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी को सूचित किया गया

ग्रामीणों ने कहा कि बंद पड़ी जल मीनार की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी को सूचित किया जा चुका है. फिर भी अभी तक इसमें कोई पहल नहीं हुई. गांव की रायमुनी मुर्मू, साखों मुर्मू, राजो बेसरा, राम चंद्र मुर्मू, धानो बेसरा, फुलमनि मुर्मू, लक्ष्मीरानी मुर्मू, तारास सोरेन, सोहागी मुर्मू , जयंती बास्के, कुवर सोरेन ने कहा कि जल मीनार खराब रहने के कारण उन्हें पेयजल के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-conditional-noc-received-from-forest-department-permission-to-start-work-of-sapda-treatment-plant-without-cutting-trees/">आदित्यपुर

: वन विभाग से मिला सशर्त एनओसी, बगैर पेड़ काटे सपड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू करने की अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही