Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bahragoda: पुलिस की तत्परता से सड़क दुर्घटना में बची गैस टैंकर चालक की जान

चालक खाली गैस टैंकर लेकर जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहा था तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से अपना संतुलन होते हुए जोरदार टक्कर मार दी. जिससे चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया.
Advertisement
Advertisement
केबिन में फंसा टैंकर चालक.

Himangshu Karan

Bahragoda: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 18 पर झरिया मोड़ के समीप शुक्रवार शाम को दुर्घटना में पुलिस की तत्परता से गैस टैंकर चालक बिहार के गया निवासी गौतम बुद्ध कुमार (25वर्ष) की जान बच गई.

केबिन में बुरी तरह से फंस गया था चालक

मिली जानकारी के अनुसार चालक खाली गैस टैंकर लेकर जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहा था तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से अपना संतुलन होते हुए जोरदार टक्कर मार दी. जिससे चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया. वहीं मौके पर पहुंचे बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा तथा पुलिस बल के जवानों ने त्वरित पहल करते हुए  क्रेन की सहायता से चालक को केबिन से बाहर निकाला. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा  लाया गया जहां फिलहाल चालक चिकित्साधीन है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही