Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : माटिहाना-गामारिया सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल, ग्रामीणों में आक्रोश

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत माटिहाना से गामारिया तक जोड़ने वाली सड़क की बदहाली का आलम यह है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. वर्षों से यह सड़क उपेक्षा का दंश झेल रही है. इसकी मरम्मत नहीं हुई है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभरे हुए हैं. नुकीले पत्थर भी उभरे हैं. कई गांवों के ग्रामीण परेशान हैं. विद्यार्थियों को स्कूल आने में भी परेशानियां होती हैं. यह सड़क गामारिया पंचायत के कई गांवों को जोड़ती है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-young-man-got-scorched-due-to-electrocution-serious/">मनोहरपुर

: करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, गंभीर

बारिश में बढ़ जाती है दुर्घटनाएं 

यह सड़क इस इलाके की प्रमुख सड़क मानी जाती है. सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण कई साल से कर रहे हैं. परंतु मरम्मत की दिशा में अब तक पहल नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में इस सड़क की स्थिति और भी बदहाल हो जाती है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-general-meeting-organized-on-the-foundation-day-of-socialist-unity-center-of-india/">आदित्यपुर

: सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर आमसभा आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही