Search

 
 
 

बहरागोड़ा : खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत

 
Baharagora (Himangshu Karan) : धान रोपनी कर रहे एक किसान की शुक्रवार को वज्रपात से मौत हो गई. मामला बहरागोड़ा प्रखंड की खंडमौदा पंचायत अंतर्गत खूंनती गांव है. बताया जाता है कि किसान स्वपन सीट (42) अपने खेत में धान रोपनी कर रहे थे, धान रोपनी करने के दौरान अचानक हुए वज्रपात से वह घायल हो गए. घटना के बाद खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने उन्हें तत्काल खेत से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी. स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया. यहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर बड़सोल पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस के अनुसार शव को शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-jmm-protests-against-ucc-and-urine-scandal-burnt-effigy/">तांतनगर

: यूसीसी और पेशाब कांड के विरोध में झामुमो ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही