Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बिना रेलिंग की पुलिया पर दुर्घटना की आशंका

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बरागाड़िया पंचायत अंतर्गत भालूकखुलीया से बरागाड़िया गांव जाने वाली सड़क पर बने पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. इसी सड़क से होकर कई गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं. रेलिंग नहीं होने से पुलिया पर रात में बाइक और साइकिल सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है. इस सड़क से होकर विद्यार्थी भी साइकिल से स्कूल आना-जाना करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त पुलिया पर रेलिंग निर्माण की जरूरत है. क्योंकि यहां पर अब तक कई छोटी-छोटी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीण वर्षों से पुलिया पर रेलिंग बनाने की मांग कर रहे हैं. परंतु अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है.

इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-people-are-troubled-by-the-problem-of-irregular-electricity-and-drinking-water-dr-dinesh-shadangi/">बहरागोड़ा

 : अनियमित बिजली व पेयजल समस्या से त्रस्त है जनता – डॉ. दिनेश षाड़ंगी

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही