Search

 
 
 

Bahragoda: सितुमडीही गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क निर्माण का शिलान्यास

सांड्रा पंचायत अंतर्गत सितुमडीही गांव में  शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत की गई है, जो सितुमडीही टोला से बिमल हेम्ब्रम के घर तक बनाई जाएगी.
 
शिलान्यास  करते विधायक और सांसद प्रतिनिधि.

Himangshu Karan

Bahragoda: सांड्रा पंचायत अंतर्गत सितुमडीही गांव में  शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत की गई है, जो सितुमडीही टोला से बिमल हेम्ब्रम के घर तक बनाई जाएगी. विधायक समीर कुमार मोहंती और सांसद प्रतिनिधि चुनु महाली ने नारियल फोड़कर इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया.

स्थानीय लोगों की आवागमन की समस्या दूर होगी : विधायक

शिलान्यास के बाद विधायक मोहंती ने कहा कि ग्रामीण वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क बन जाने से स्थानीय लोगों की आवागमन की समस्या दूर होगी. इस दो किलोमीटर  सड़क के निर्माण कार्य राठौर ट्रेडर्स नामक ठेका कंपनी द्वारा किया जाएगा. सड़क निर्माण की पहल के लिए ग्रामीणों ने विधायक और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया पति गणेश मुंडा, जादूपति राणा, बुद्धदेव साहू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही