Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : चित्रेश्वर के शिव मंदिर में धूमधाम से मना गाजन पर्व, उमड़ा जन सैलाब

Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर में गुरुवार की शाम को धूमधाम से गाजन पर्व आयोजित हुआ. भोक्ताओं ने अपनी जीभ में छड़ और कील घोंप भगवान शिव की पूजा की. गाजन पर्व देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. सभी भोक्ता मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे. नदी में स्नान कर सभी ने पूजा की. पुजारी कृष्ण दुबे, सोमनाथ दुबे, जानकी बल्लब दुबे ने पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते हुए मंदिर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/barhi-mla-did-gram-sabha-jitpur-pcc-path-foundation-stone/">बरही

: विधायक ने की ग्रामसभा, जीतपुर पीसीसी पथ शिलान्यास किया

इस अवसर पर बाउल संगीत का हुआ आयोजन

भोक्ताओं के साथ सैकड़ों लोग जुलूस के रूप में चल रहे थे. मंदिर पहुंच कर भोक्ताओं ने मंदिर की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की. मंदिर के पुजारी स्वपन सत्पति, दीपक सत्पति, दीपंकर सत्पति, सोमा शंकर सत्पति और राज सत्पति ने पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद उनकी जीभ से छड़ और कील निकाली गई. गाजन पर्व के अवसर पर मंदिर में तीन राज्य के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. यहां पर बाउल संगीत का आयोजन हुआ. रात भर धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी और गाजन पर्व कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही