Search

 
 
 

Bahragoda : हेमन्त सरकार ने लूट-खसोट को बढ़ावा दिया - डॉ गोस्वामी

 
Bahragoda (Himangshu karan)  : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार एवं लूट-खसोट को बढ़ावा दिया है. सत्तारूढ दल के नेताओं के संरक्षण में पांच वर्षों से राज्य में खुलेआम बालू एवं पत्थरों का अवैध खनन हो रहा है. सर्वत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है. लोगों को अपने आवश्यक कार्य हेतु अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है. राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप है. डॉ गोस्वामी बुधवार की शाम बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया गांव में ग्रामीणों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-is-getting-shiva-temple-constructed-at-personal-expense-in-amjhor/">Jamshedpur

: आमझोर में विधायक मंगल कालिंदी निजी खर्च से करवा रहे शिव मंदिर का निर्माण
डॉ गोस्वामी ने लोगों से जनविरोधी झामुमो गठबंधन की सरकार को बदलने का आह्वान किया. समारोह को भाजपा नेता श्रीबत्स घोष, चित्तरंजन देऊरी, बाबला बारिक, विश्वजीत रणा तथा प्रह्लाद सिंह ने संबोधित किया. इस अवसर पर अमल बेरा, रवि प्रधान, रामहरि कांड, बुधुराम संड, बीरेन बाघ, रामहरि कांड, उत्पल दलेई, विधान सिंह, कार्तिक पैड़ा एवं रंजन पाईकिरा लखिन्दर बड़साल विशेष रूप से उपस्थित थे. मौके पर मुखिया पति फणिभूषण मुंडा, लखिन्दर देहुरी, समीर सीट सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-seeing-the-activism-of-dr-ajay-three-congressmen-staked-claim-from-jamshedpur-east/">Jamshedpur

: डॉ. अजय की सक्रियता देख जमशेदपुर पूर्वी से तीन कांग्रेसियों ने ठोका दावा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही