Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सैरात भूमि पर हावड़ा हाट पांच जनवरी से, तैयारियां शुरू

 
Baharagoda : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान के बगल में स्थित सैरात मैदान में आगामी 5 जनवरी से 14 जनवरी तक हावड़ा हाट लगेगी. इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. हाट के लिए सैरात भूमि की नीलामी हो चुकी है. निर्मल कुमार दुबे ने सर्वाधिक बोली लगाकर हाट को अपने नाम किया है. मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाली इस हाट में कोलकाता समेत अन्य बड़े शहरों के दुकानदार कपड़ा समेत अन्य वस्तुओं की दुकानें लगाएंगे. इसे भी पढ़ें :राजौरी">https://lagatar.in/nia-to-probe-rajouri-terror-attack-sources/">राजौरी

आतंकी हमले की NIA करेगी जांच- सूत्र

स्टॉल का निर्माण शुरू

दुकानदारों के लिए मैदान परिसर में स्टॉल का निर्माण शुरू हो गया है. विदित हो कि इस हाट में मकर के पूर्व कपड़ा समेत अन्य वस्तुओं की खरीदी करने के लिए अपार भीड़ उमड़ती है. उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण भी यहां खरीदारी करने आते हैं. विदित हो कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल हाट का आयोजन नहीं हुआ था. हाट की नीलामी लेने वाले निर्मल कुमार दुबे ने बताया कि मैदान परिसर में स्टाल निर्माण का काम शुरू हो गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-road-leading-to-bingaburu-village-deprived-of-all-round-development-will-soon-have-many-days/">जमशेदपुर

: सर्वांगीण विकास से वंचित बिंगबुरू गांव जानेवाली सड़क के जल्द बहुरेंगे दिन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही