Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : गाजन पर्व में भक्तों ने जीभ में छड़ घोंप दिखाई भक्ति

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बरागड़िया पंचायत स्थित नागुड़साई-पानीपाड़ा के बाबा भूतेश्वर मंदिर में आज गाजन पर्व पर भक्तों ने महादेव के प्रति अपनी आस्था दिखाई. शनिवार की शाम सुवर्णरेखा नदी में स्नान कर पूजा अर्चना के पश्चात जीभ में कील घोंप कर भक्त मंदिर पहुंचे. वहां मंदिर की तीन बार परिक्रमा करने के पश्चात पुजारी कृष्णा दुबे द्वारा वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की गई. इसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanjay-agarwals-eyes-will-see-the-world-even-after-death/">जमशेदपुर

: मृत्यु पश्चात भी दुनिया देखेंगी संजय अग्रवाल की आंखें
इस अवसर पर पाट भोक्ता पह्लाद पात्र, साधारण भोक्ता कृष्णा खामराई , खोकन बेरा, परमथ कुंडू, नकुल गड़, जगदीस दलाई, देव दत्ता सेनापति ने स्नान कर पूजा अर्चना की. आज रात्रि के समय गधा तथा पानीपड़ा का छऊ कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा. इसको सफल बनाने में भास्कर खामराई, लक्ष्मींद्र दंडपाट, रतन गढ़, हाड़िराम नाईक, मधु तराई, राजेश पात्र, विपल्व दास, विजय सेनापति सहित नागुड़साई-पानीपड़ा के ग्रामीण जुटे हुए हैं. आगामी शनिवार को गाजन पर्व के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही