Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मधुआबेड़ा में ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी पर श्रमदान से बनाई लकड़ी और बांस की पुलिया

 
Baharagora (Himanghshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वर्णरेखा नदी पर बांस और लकड़ी की पुलिया का निर्माण किया है. बांस के पुलिया बनने से अब नदी के उस पार बसे गुड़ाबांदा प्रखंड के पाथरपाड़ा, स्वर्गछिड़ा, भुरसान, मुचियासाइ, कैमा, माकड़ी, जादूमाकड़ी समेत अन्य गांव के लोगों को 15 से 18 किलोमीटर की दूरी तय कर अब बहरागोड़ा नहीं आना पड़ेगा. बांस के पुलिया बनने से इन गांव के लोगों के लिए बहरागोड़ा की दूरी कम हो जाएगी. इससे लोगों के समय और पैसे दोनों बचेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-workers-paid-tribute-to-maharana-pratap-at-marine-drive-chowk/">जमशेदपुर

: झामुमो कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप को मेरिन ड्राईव चौक पर दी श्रद्धांजलि

गुहियापाल होकर बहरागोड़ा जाते थे इन गांवों के ग्रामीण

ज्ञात हो कि इन गांव के लोगों को गुहियापाल होकर बहरागोड़ा जाना पड़ता था. लोगों की परेशानी को देखते हुए गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर लकड़ी और बांस का पुलिया बनाई है. पुलिया पर पार होने के लिए बाइक और साइकिल सवारों से कुछ राशि ली जाती है. ताकि क्षतिग्रस्त होने पर इस पुलिया की मरम्मत की जा सके. ज्ञात हो कि बहरागोड़ा प्रखंड में गुहियापाल के पास स्वर्णरेखा नदी पर पुल का निर्माण हुआ हुआ है. इसके बाद जामशोला में नदी पर पुल बना है. इन दोनों पुलों के बीच में पुल नहीं बना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही