Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : धड़ल्ले से हो रही है एनएच किनारे के पेड़ों की कटाई

Bahragora : बहरागोड़ा के झरिया मोड़ से कुछ ही दूरी पर एनएच 18 के किनारे स्थित पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है. केवल ठूंठ ही नजर आते हैं. अब तक आकाशिया के सैकड़ों पेड़ काटे जा चुके हैं और पेड़ों को काटने का सिलसिला जारी है. यदि इसी रफ्तार से पेड़ों की कटाई होती रही तो एनएच किनारे स्थित पेड़ बहुत जल्द समाप्त हो जाएंगे. इसलिए आसपास के ग्रामीणों ने इस कटाई को रोकने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/registry-of-17-acres-of-land-in-ramgarh-case-related-to-mutation-will-be-investigated/">रामगढ़

की 17.18 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री- म्यूटेशन से जुड़े मामले की होगी जांच
वन विभाग के पदाधिकारी पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं. ज्ञात हो कि गर्मी के मौसम में एनएच के किनारे स्थित जंगल में आग लगा दी जाती है. इससे अकाशिया समेत अन्य प्रजाति के पेड़ झुलस जाते हैं. इसके बाद इन पेड़ों की कटाई की जाती है. दिनदहाड़े इन पेड़ों की कटाई होती है और लोग लकड़ियों को ढोकर ले जाते हैं. एनएच के किनारे बड़े भूभाग पर काटे गए पेड़ों के ठूंठ देखे जा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही