Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत अंतर्गत धाधिका गांव में सड़क किनारे स्थित सोलर जल मीनार छह माह से बंद पड़ी हुई है. इससे ग्रामीणों को बढ़ती गर्मी में पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार के खराब होने की सूचना कई बार जल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों को दी गई. परंतु मरम्मत की दिशा में आज तक कोई पहल नहीं की गई. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-villagers-are-yearning-for-drop-by-drop-of-water-in-tingharia-village-of-mohanpur-block/">साहिबगंज
: मोहनपुर प्रखंड के तीनघरिया गांव में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण
: एनटीटीएफ आरडी टाटा संस्थान के तीन छात्रों का इंफिनिटी लर्न और एक का तयाना कंपनी मे चयन [wpse_comments_template]
: मोहनपुर प्रखंड के तीनघरिया गांव में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण
दूसरे टोला से ढोकर लाना पड़ रहा पानी
ग्रामीणों को दूसरे टोला से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. ग्रामीण देवदत्त मुंडा, सुभाष बारिक, बाबू बारिक, उत्तम मुंडा, मंगल मुंडा, मोति बारिक, बाटु बारिक, छोटू बारिक ने कहा कि भीषण गर्मी के समय में हमें पेयजल के लिए तरसना पड़ेगा. जनप्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी शीघ्र ही इस जलमीनार की मरम्मत कराएं. ताकि यहां की पेयजल समस्या का समाधान हो सके. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-students-of-nttf-rd-tata-institute-are-selected-in-infinity-learn-and-one-in-tayana-company/">जमशेदपुर: एनटीटीएफ आरडी टाटा संस्थान के तीन छात्रों का इंफिनिटी लर्न और एक का तयाना कंपनी मे चयन [wpse_comments_template]
Leave a Comment