Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अंतर राज्यीय बस पड़ाव में एक माह से जलमीनार खराब, पानी के लिए मचा हाहाकार

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध पंचायत में जिला परिषद द्वारा संचालित अंतर राज्यीय बस पड़ाव में लगा सोलर जलमीनार वज्रपात के कारण पिछले एक माह से खराब पड़ा है. सोलर जलमीनार के आस पास झाड़ियों भी उग आई है. बस टर्मिनल के अंदर यात्रियों को प्यास बुझाने का यह जलमीनार ही एक मात्र साधन है. यहां से रोज जमशेदपुर, पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा जाने के लिए दर्जनों बस तथा छोटे वाहनों का आना जाना रहता है. यहां निर्मित शौचालय पानी के अभाव में बंद पड़ा हुआ है जिससे कि आने जाने वाले यात्री, बसों में काम करने वाले बस चालक, हेल्पर व कंडक्टर को नहाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नहाने के लिए बस टर्मिनल से एक किलोमीटर दूर तालाब में जाना पड़ता है. साथ ही यहां के होटल तथा दुकानदारों को भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. बस टर्मिनल के लोगों का कहना है कि जलमीनार खराब होने की सूचना संबंधित विभाग को दी गई है परंतु अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई जिससे यहां के लोगों में काफी रोष है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-mining-receives-cii-she-excellence-award/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील माइनिंग को मिला सीआईआई एसएचई उत्कृष्टता पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही