Search

बहरागोड़ा : बामडोल स्वर्णरेखा नदी घाट से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा स्थित श्री श्री मदन मोहन जीउ मंदिर के चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बामडोल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर जल से भरा कलश लेकर कीर्तन मंडलियों के साथ चल रही थीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Bahragora-Madan-Mohan-Kalash-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/singer-kailash-kher-attacked-during-show-in-karnataka-accused-arrested/">कर्नाटक

में शो के दौरान सिंगर कैलाश खेर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
जानाडीह, खुदपुटली, चौरंगी होते हुए करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर कलश यात्रा मंदिर के पास बने यज्ञ स्थल पर पहुंची. इसके बाद पंडित तारणी प्रसाद चौधरी, अभिषेक पानी, समीर कुमार कर तथा शक्ति रंजन त्रिपाठी ने यज्ञ प्रारंभ किया. इस धार्मिक उत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp