Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक

 
Bahragora (Himangsu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के चित्रेश्वर पौराणिक शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बोलबम के नारों से चित्रेश्वर धाम गूंज उठा. तीन राज्य से कांवरिया जलाभिषेक करने के लिए यहां पहुंचे. इस शिव मंदिर में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कांवर लेकर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी. बहरागोड़ा एनएच 18 से चित्रेश्वर मंदिर जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर कांवरियों को तालाबनुमा गड्ढे के कारण परेशानियां उठानी पड़ी. इसके बावजूद कांवरियों के उत्साह में कमी नहीं आई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Bahragora-Somvari-Chitreshvar-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : वाराणसी">https://lagatar.in/varanasi-asi-survey-of-gyanvapi-masjid-complex-started-on-the-order-of-district-judge/">वाराणसी

: जिला जज के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का ASI सर्वे शुरू
घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों तथा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अनेक कांवरिया बोलबम का नारा लगाते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक कुमार सतपति, सहायक पुजारी दीपंकर सतपति, स्वपन सतपति, जानकी नाथ दुबे ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना कराई. मंदिर कमेटी के सचिव खगेंद्र नाथ सतपति, कोषाध्यक्ष शशांक शेखर लेंका, सदस्य शक्तिपद बारिक, कृष्णा रंजन साव, अमरेश रथ, अर्धन्दू पहराज, सत्येन साव, दिलीप भुइयां आदि तत्पर रहे. सुरक्षा के मद्देनजर बड़सोल से चौकीदारों को तैनात किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही