Search

 
 
 

बहरागोड़ा : खंडामौदा-चित्रेश्वर सड़क बदहाल, सावन में शिव भक्त परेशान

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की गामारिया पंचायत अंतर्गत खंडामौदा में एनएच 49 से गम्हरिया होते हुए चित्रेश्वर जाने वाली सड़क में मिलने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि चित्रेश्वर जाने के लिए पूर्वांचल के लोगों के लिए यही एकमात्र सड़क है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभरे हुए हैं. सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं. गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दर्जनों गड्ढे तालाब बन गये है. सावन के पावन महीने में इसी सड़क से होकर भक्त चित्रेश्वर के पौराणिक शिव मंदिर जाते हैं. भक्त इस सड़क पर गिर कर घायल हो रहे हैं. इस सड़क पर आने-जाने वाले ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं. परंतु कोई पहल नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-management-sent-notice-to-shopkeepers-to-remove-encroachment-in-township-area/">किरीबुरू

: सेल प्रबंधन ने टाउनशिप क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को भेजा नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही