Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बेंदा के रसिक जीवन मंदिर में मनी देव स्नान पूर्णिमा

Bahragora (Himangshu Karan) : रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड की वनकाटा पंचायत के बेंदा गांव में श्री श्री रसिक जीवन मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा मनायी गयी. इस पावन अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी. मंदिर में रसिक नंद और राधा रानी को मंदिर के पुजारी काली दत्त पंडा के द्वारा विधि सम्मत तरीके से स्नान कराए गए. तत्पश्चात पूजा अर्चना की गई. मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुचारू व्यवस्था हेतु मंदिर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे. बहरागोड़ा के थाना प्रभारी संतन तिवारी ने भी पूजा अर्चना की. इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य गोलोक बिहारी माईती ,आनंद साउ,भरत साव, पंकज माईती ,उत्पल साव,चैतन सिंह ,नवकुमार कुंडू , सत्येन कुमार माईती ,हीरालाल माईती, सुजान नंदी आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-central-government-is-working-to-bring-development-to-the-last-person-of-the-society-jawaharlal/">चाईबासा

: केन्द्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है – जवाहर लाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही