Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर ठनका गिरा, कोई हताहत नहीं

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया स्थित जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर शनिवार की दोपहर में वज्रपात हुआ. संयोग था कि मंदिर में कोई नहीं था. वज्रपात होने से मंदिर की दीवार कई जगहों पर क्रेक कर गई है और गर्भ गृह का झालर जल गया. पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने बताया कि दोपहर में जोरदार बारिश शुरू हुई और उसी दौरान मंदिर के शिखर पर तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. उन्होंने बताया कि उस वक्त मंदिर में कोई नहीं था. वज्रपात से मंदिर की दीवार में कई जगह दरार पड़ गई है. मंदिर के आसपास के कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं. उन्होंने बताया कि वज्रपात के पूर्व मंदिर में दो लोग मौजूद थे. बरसात शुरू होते ही दोनों पास के घर में चले गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-morning-walker-group-distributed-saree-among-women/">जमशेदपुर

: मॉर्निंग वॉकर ग्रुप ने महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही