Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : विधायक ने जगन्नाथ मंदिर परिसर में शेड निर्माण का किया शिलान्यास

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर परिसर में विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का विधायक समीर कुमार महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. विधायक विगत कुछ महीने पहले एक अनुष्ठान के दौरान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे. कमेटी के सदस्यों ने विधायक को एक शेड निर्माण के लिए आग्रह किया था. इस पर अमल करते हुए शुक्रवार को विधायक ने सर्वप्रथम मंदिर में पूजा अर्चना की. तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में शिलान्यास किया. मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक का आभार जताया. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, सुमित माईती, सौमित्र ओझा, चैतन मुंडा, राजीव लेंका, पंचायत समिति राजू पातर, धोनू साव, सुधांशु सीट, मानिक कुमार, मिथुन कर, मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bike-stolen-from-the-boundary-of-the-house-police-engaged-in-action/">मनोहरपुर

: घर के बाउंड्री से बाइक चोरी, कार्रवाई में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही