Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : गुहियापाल में पेयजल के लिए हाहाकार, ग्रामीण श्रमदान से खोद रहे हैं कुआं

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल गांव में पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है. एक चापाकल था. वह भी खराब हो चुका है. ग्रामीण जल संकट से परेशान हैं. बाध्य होकर ग्रामीण श्रमदान तथा चंदा कर एक कुंआ के निर्माण में लगे हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कई बार विभाग के पदाधिकारी को पेयजल की समस्या से अवगत कराया जा चुका है. फिर भी कोई पहल नहीं हुई. बाध्य होकर हम अपने स्तर से पेयजल समस्या को दूर करने में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhagirathvanshi-mahashaheed-atmashanti-yajna-will-be-held-in-the-first-week-of-june/">जमशेदपुर

: जून के प्रथम सप्ताह में होगा भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ

गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए तरस रहे हैं - ग्रामीण

जलसहिया सुमति पात्र के नेतृत्व में ग्रामीण देवदत्त पंडा, सेनगुप्ता नायेक, संजय नायेक, सपन साव, संजय साव, बुला बेरा, भोंदा नायेक, चंद्रगुप्त नायेक समेत अन्य ग्रामीण श्रमदान से कुआं खोद रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हम पेयजल के लिए तरस रहे हैं. हमारी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है. ऐसे में मजबूर होकर हम श्रमदान से कुआं खोद रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही