Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बांसदा चौक पर खंडहर में तब्दील हुआ यात्री प्रतीक्षालय

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के किनारे बांसदा चौक पर यात्री प्रतीक्षालय खंडहर में तब्दील हो गया है. चौक पर यात्रियों को वृक्ष के नीचे खड़ा होकर यात्री वाहन का इंतजार करने के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है. इस चौक पर पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है. ज्ञात हो कि चौक पर गलवान घाटी के शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति स्थापित है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-youth-injured-after-falling-from-speeding-motorcycle-near-pusalota/">चक्रधरपुर

: पुसालोटा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल

चौक पर रहती है काफी भीड़ 

चौक पर वर्षों पूर्व स्थापित यात्री प्रतीक्षालय जर्जर होकर टूट रहा है. ऐसे में गर्मी और बरसात में यात्रियों को वृक्ष के नीचे खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करना पड़ता है. इस चौक पर काफी भीड़ रहती है. किसी अनहोनी के डर से यात्री जर्जर प्रतीक्षालय में नहीं जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर सड़कें तो बनाती है. लेकिन यात्रियों की सुविधा के नाम पर कुछ भी व्यवस्था नहीं कर पाती है. एनएच के बस पड़ाव पर ना ही पेयजल और ना ही शौचालय की व्यवस्था है. इससे आए दिन ग्रामीण यत्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-youth-injured-after-falling-from-speeding-motorcycle-near-pusalota/">चक्रधरपुर

: पुसालोटा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही