Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सड़क किनारे कचरे के ढेरों से आ रही बदबू से राहगीर परेशान

 
Baharagora : बहरागोड़ा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के पीडब्ल्यूडी चौक से मुख्य बाजार सड़क के किनारे कचरों की ढेर लगी है और सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन पर कचरे बिखरे हैं. इससे आम राहगीर परेशान हैं. पास में शिशु विद्या मंदिर (गीता मंदिर) है. हल्की हवा चलने पर भी कचरे में पड़े प्लास्टिक उड़ कर विद्या मंदिर परिसर में चले जाते हैं. इससे विद्यार्थी भी परेशान रहते हैं. जानकारी के मुताबिक आसपास के लोग ही अपने घरों का कचरा यहां फेंक देते हैं. सड़क के किनारे गंदगी की यह स्थिति विगत कई साल से है. साफ-सफाई की ओर प्रशासनिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है. जबकि इस सड़क से होकर पदाधिकारी अक्सर आना-जाना करते हैं. बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की हवा निकल गई है. बाजार में प्रवेश करने वाली तथा प्रखंड कार्यालय जाने वाली सभी सड़कों के किनारे कचरों की ढेर लगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-develop-duldu-dungri-as-a-tourist-destination/">जमशेदपुर

: डुल्डु डुंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही