Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया में पेंशन उत्सव सह सम्मान समारोह आयोजित

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में रविवार की शाम पेंशन उत्सव सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, विशिष्ट अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती और सम्मानीय अतिथि के तौर पर विक्रांत कुमार सिंह, नितिन कुमार, राकेश कुमार, बृजमोहन यादव, सपन साहू, जयंत घोष आदि उपस्थित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. सभी सम्मानित अतिथियों को कमेटी की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Bahragora-Manushmudia-MLA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : 15वें">https://lagatar.in/15th-hockey-world-cup-men-2023-hemant-soren-arrives-in-odisha-watch-final-match/">15वें

हॉकी विश्व कप (पुरुष) – 2023 फाइनल मैच देखने ओडिशा पहुंचे हेमंत सोरेन
सम्मान समारोह में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि अब आपके भविष्य की चिंता खत्म हो गयी है. विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई हैं. सभी का निराकरण किया जाएगा. आपको अंशदायी पेंशन योजना से जो कठिनाई आ रही थी, का मुझे अंदाजा था. इसलिए पुरानी पेंशन योजना लागू की गई. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार सभी के विकास के लिए कृत संकल्प है. इस अवसर पर विधायक समीर महंती ने कहा आप सभी ने कोरोना में बहुत काम किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-molested-and-snatched-near-pm-mall/">जमशेदपुर

: पीएम मॉल के पास महिला से छेड़खानी और छिनतई
इस महामारी में कई लोगों की जान भी गई. फिर भी आप सभी डटे रहे. इस दौरान कोरोना की वजह से जिन लोगों की जानें गईं, के परिवारों का भी हमारी सरकार ने ध्यान रखा.झामुमो सरकार सभी के स्थान के लिए लिए कृत संकल्पित है. कार्यक्रम का संचालन दीपंकर महापात्रा ने किया. मौके पर राकेश भोल,भोला नाथ साधु,प्रमोद भोल,अजय राणा, निमाई साहू, कृष्ण मुरारी मन्ना,अभिजीत भोल,सौमित्र जेना, पुरुषोत्तम भोल, शुभंकर भोल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही