Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : श्मशान घाट में शेड नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत मालबांधी-डोमजुड़ी सड़क के किनारे स्थित श्मशान घाट में शेड नहीं होने के कारण शव दाह करने के लिए आने वाले ग्रामीणों को गर्मी तथा बरसात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस श्मशान घाट में जल की भी व्यवस्था नहीं है. चिता की आग बुझाने के लिए दूर स्थित चापाकल से पानी लाना पड़ता है. इस श्मशान घाट पर ईटामुड़ा तथा मालबांधी के लोग शव का अंतिम संस्कार करते हैं. ग्रामीण शुरू मुंडा, मंगल मुंडा ,सनातन मुंडा, सत्यवान मुंडा, मंगल काशी, प्रदीप श्यामल, राधा गोविंद जाना, कृष्णा जाना आदि का कहना है श्मशान घाट पर विश्राम घर बनाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय पदाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं. फिर भी आज तक कोई पहल नहीं हुई है. इस श्मशान घाट पर शेड का निर्माण और जल की व्यवस्था जरूरी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hearing-on-bail-plea-of-15-accused-including-bjp-leader-abhay-singh/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता अभय सिंह समेत 15 आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही