Search

बहरागोड़ा : एनएच-49 पर पाइप से लदा ट्रक पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

Baharagora (Himangshu Karan) : बरशोल थाना क्षेत्र के दारीशोल स्थित एनएच-49 नायाभसान चौक के पास पाइप से लदा एक ट्रक (सीजी 04 एलजी 4779) पलट गया.  इस दुर्घटना में पाइप से दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना शुक्रवार देर रात की है. इधर, सूचना पाकर शनिवार सुबह थाना प्रभारी रामदयाल उरांव पुलिस बल के साथ पहुंचे. दिन भर कड़ी मशक्कत के बाद शाम को पाइप में फंसे शव को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जानकारी के मुताबिक यह ट्रक पाइप लेकर कोलकाता जा रहा था. 12 फरवरी को पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी. पुलिस ने मृतक के परिवार को इसकी सूचना दी जिसके बाद मृत चालक के परिजन अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rank-ceremony-organized-for-policemen-who-became-asi-from-constable/">जमशेदपुर

: आरक्षी से एएसआई बने पुलिसकर्मियों के लिए रैंक सेरेमनी का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp