Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सड़क पर उभरे हैं गड्ढे और नुकीले पत्थर, ग्रामीण परेशान

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के झाटियाशोल से मानखंदा चौक होते झरिया मोड़ एनएच तक जाने वाली सड़क विगत कई साल से बदहाली का दंश झेल रही है. इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे व पत्थर निकल आए हैं. इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. इस सड़क से मधुआबेड़ा, कुलियंक, राधानगर, गोहालडीही, चड़कमारा, शिकारीशाई, डिंगाशाई के लोग आना जाना करते हैं. सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-will-publish-the-names-of-48-big-defaulters-in-hoardings/">आदित्यपुर

: नगर निगम 48 बड़े बकाएदारों का नाम होर्डिंग में करेगा प्रकाशित

विद्यार्थियों को होती है परेशानी

सड़क पर नुकीले पत्थर उभरे आए हैं. सड़क पर साइकिल और मोटर साइकिल से चलना खतरों से खाली नहीं है.इस सड़क पर से होकर कई स्कूल के छात्र-छात्राएं चौरंगी एवं बहरागोड़ा आना जाना करते हैं . विद्यार्थियों को साइकिल से विद्यालय जाने में भी परेशानियां उठानी पड़ती है. आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस इलाके की यह एक प्रमुख सड़क है . ग्रामीण कई साल से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक इस दिशा में अभी तक पहल नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें :डीएसपी">https://lagatar.in/ats-arrested-the-criminal-who-shot-dsp-and-inspector/">डीएसपी

और दारोगा को गोली मारने वाले बॉबी खान समेत दो अपराधियों को ATS ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही