Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : चंचलदा-बाघराचुड़ा जर्जर सड़क पर उभरे गड्ढे

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में केशरदा पंचायत अंतर्गत चंचलदा से बाघराचुड़ा तक जाने वाली सड़क जर्जरता का दंश झेल रही है. यह सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानियों की सबब बनी है. सड़क पर दर्जनों गड्ढे उभर आए हैं. विगत दिनों हुई बारिश के कारण सड़क पर उभरे गड्ढों में पानी भर गया है. इसके चलते इस सड़क पर चलने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :बेंगलुरु">https://lagatar.in/prime-minister-modis-26-km-long-roadshow-begins-in-bengaluru-mp-tejasvi-surya-also-participates/">बेंगलुरु

में प्रधानमंत्री मोदी का 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू, सासंद तेजस्वी सूर्या भी हुए शामिल

सड़क पर चलना मुश्किल

यह सड़क कई गांवों को जोड़ते हुए चाकुलिया जाने वाली मुख्य सड़क से जाकर मिलती है. इस सड़क से होकर स्कूली बच्चों को स्कूल आने तथा गर्भवती माताओं को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए इस सड़क की मरम्मत का मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा. इस सड़क की मरम्मत जरूरी है. परंतु जनप्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-reduction-in-corona-infection-31-patients-recovered-in-24-hours-number-reduced-to-185/">झारखंड

: कोरोना संक्रमण में कमी, 24 घंटे में 31 मरीज हुए स्वस्थ, संख्या घटकर 185
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही