Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बाढ़ के पानी में बहकर आया अजगर, लोगों में मचा हड़कंप

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पाथरी पंचायत के गोहालडीह गांव में शनिवार की रात एक अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया. जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जानकारी के अनुसार स्वर्णरेखा नदी में आई बाढ़ के कारण लगभग 10 फीट लंबा यह अजगर पानी के सहारे बह कर आ गया और गांव नदी किनारे अवस्थित होने के कारण यह गांव में प्रवेश कर गया. ग्रामीणों ने तत्काल उसे सुरक्षित पकड़ कर पुनः नदी किनारे ले जाकर छोड़ दिया. ग्रामीणों के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे स्थित गांव में कई प्रजाति के जीव-जंतु व सांप-बिच्छू निकलते रहते हैं. जंगल क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण ये सारे जीव जंतु जल स्रोतों के माध्यम से नदी में समा जाते हैं और निचले हिस्से के तटीय क्षेत्र में अपना निवास स्थान बना लेते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-water-level-of-chandil-dam-decreased-by-15-cm-overnight-to-reach-181-50-meters/">चांडिल

: रात भर में 15 सेंमी घटकर 181.50 मीटर पर पहुंचा चांडिल डैम का जलस्तर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही