Search

 
 
 

बहरागोड़ा : धूमधाम से निकली महाप्रभु जगन्नाथ की घूरती रथयात्रा

 
Baharagora (Himsngshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बहरागोड़ा कालीबाड़ी स्थित मौसीबाड़ी से बुधवार की शाम महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य घूरती रथ यात्रा निकाली गई. रथ पर प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बलभ्रद तथा बहन सुभद्रा के साथ सवार होकर मौसी घर से मंदिर के लिए रवाना हुए. फूलों से सजे रथ पर विराजमान महाप्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्त प्रभु के रथ को खींचते हुए आगे बढ़ाने के लिए बेताब नजर आए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advertisement-for-direct-recruitment-on-284-posts-of-chowkidar-cancelled-advertisement-will-come-out-again/">जमशेदपुर

: चौकीदार के 284 पदों पर निकली सीधी भर्ती का विज्ञापन रद्द, दोबारा निकलेगा विज्ञापन

भक्तों की भीड़ उमड़ी

रथ यात्रा के साथ कीर्तन मंडली भी चल रही थी. मुख्य मार्ग पर स्थित विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों की भीड़ प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ी थी. मुख्य पुजारी दुर्गा पद पाठक, सहयोगी पुजारी देवाशीष पाठक, निपेन दुबे तथा राम कुमार ने पूजा-अर्चना की. रथ यात्रा का संचालन श्री श्री जगन्नाथ चेतना सेवा समिति द्वारा किया गया. साथ ही बहरागोड़ा प्रखंड में लाउडोंका, मानुषमुड़िया, मौदा, बांघराचूड़ा, कांठालिया ,साकरा, नागुरसाई में भी महाप्रभु अपने भाई बलभ्रद तथा बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ घर आपसी की. एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही