Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बड़ाकुलिया हरि मंडप में हुआ कलश का प्रतिस्थापन

 
Baharagoda ( Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत अंतर्गत बड़ाकुलिया गांव में विधायक निधि से नवनिर्मित हरि मंडप में गुरुवार को कलश का प्रतिस्थापन किया गया. 108 महिलाओं और युवतियों ने विधायक समीर महंती की पत्नी नैना महांती के नेतृत्व में गोपाल बांध तालाब से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-elephants-create-havoc-in-bhangaon-fear-prevails-among-villagers/">किरीबुरू

: भनगांव में हाथियों ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में भय व्याप्त

भक्तों के बीच महाप्रसाद बांटा गया

लगभग तीन किलोमीटर दूरी तय कर कलश यात्रा हरी मंडप पहुंची. फिर कलश स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू हुई. महिलाओं ने हरी मंडप में जलाभिषेक किया. पूजा अर्चना के बाद सभी भक्त जनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. हरी मंडप में बड़ाकुलिया, छोटाकुलिया, गामारिया , पंडिततानी, नेत्रा तथा काशीडिंगा के ग्रामीणों के सहयोग से आगामी शनिवार से चार दिवसीय हरि नाम संकीर्तन आयोजित होगा. ग्रामीण इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mother-wandering-door-to-door-in-search-of-missing-daughter-for-six-months/">जमशेदपुर

: छह माह से लापता बेटी की तलाश में दर–दर भटक रही मां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही