Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bahragoda: ईंचड़ाशोल में हुआ बहरागोड़ा साहित्य परिषद की "सारस्वत प्रतिभा" पत्रिका का विमोचन

बहरागोड़ा साहित्य परिषद की अर्धवार्षिक बहुरंगी पत्रिका "सारस्वत प्रतिभा" का विमोचन टीनी टॉयज पब्लिक स्कूल, ईंचड़ाशोल में संपन्न हुआ. पत्रिका का संपादन चंद्र शेखर पाल ने किया है.
Advertisement
Advertisement
पत्रिका का विमोचन करते उपस्थित अतिथि.

Himangshu Karan

Bahragoda:  बहरागोड़ा साहित्य परिषद की अर्धवार्षिक बहुरंगी पत्रिका "सारस्वत प्रतिभा" का विमोचन टीनी टॉयज पब्लिक स्कूल, ईंचड़ाशोल में रविवार को संपन्न हुआ. पत्रिका का संपादन चंद्र शेखर पाल ने किया है, जिसमें सनत कुमार मिश्र सह-संपादक और विनय कृष्ण दास प्रकाशक हैं.

मां दुर्गा की स्तुति के साथ हुआ कार्यक्रम का आरंभ

विमोचन समारोह में डॉ. प्रो. देवीदत्त पि पि सतपथी, प्रो. सुबोध सिंह और डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. कवि अर्धेन्दु दीक्षित के संचालन में हुए इस कार्यक्रम का आरंभ मां दुर्गा की स्तुति के साथ हुआ. संपादक चंद्र शेखर पाल ने अपने उद्बोधन में पत्रिका के साहित्यिक उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह आयोजन बहरागोड़ा में साहित्य और कला को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही