Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : शाखा मैदान में सातवां सामूहिक विवाह अनुष्ठान 27 फरवरी को

Baharagoda : बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के समीप स्थित शाखा मैदान में आगामी 27 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से आशीर्वाद के तहत सातवां सामूहिक विवाह अनुष्ठान आयोजित होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है और भव्य पंडाल सज-धज कर तैयार है. इस सामूहिक विवाह में 26 जोड़ी वर और कन्या का विवाह होगा. भव्य बारात निकाली जाएगी. इस बार 25000 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है. कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव में घर-घर जाकर इस सामूहिक विवाह अनुष्ठान में आने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र दिये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-cpim-protests-against-the-central-governments-budget/">बहरागोड़ा

: केंद्र सरकार के बजट के विरोध में सीपीआईएम ने विरोध प्रदर्शन किया

26 विवाह मंडप में 26 पंडित कराएंगे शादी

पंडाल में 26 विवाह मंडप बनेंगे और 26 पंडित शादी कराएंगे. इस सामूहिक विवाह समारोह में प्रीति भोज का आयोजन किया गया है. बेटियों को सोने की कान की बाली, आलमीरा, गद्दा, बिछावन प्रति बेटियों को 10 किलो लड्डू के साथ विदाई की जाएगी. इस अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए रंजीत कुमार बाला, श्रीवत्स घोष, राजकुमार कर, मानिक राय, कवि कुंडू, भुंईया, दिवाकर शर्मा, दीपंकर साव, मिंटू नायक, समीर सेनापति, असीम कुंडू समेत अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही