Search

बहरागोड़ा : सोलर जल मीनार खराब, नाकदोहा के ग्रामीण परेशान

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत के नाकदोहा गांव के ऊपर टोला में मानसिंह बास्के के घर के सामने मुख्यमंत्री जल नल योजना के तहत स्थापित जलमीनार आठ माह से खराब है. विभागीय पदाधिकारी मौन हैं. प्रचंड गर्मी बढ़ने से लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल के लिए उन्हें दूर स्थित चापाकल से पानी लाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-angry-on-sending-notice-of-holding-tax-to-the-beneficiaries-of-pm-awas-yojana/">चक्रधरपुर

: पीएम आवास योजना के लाभुकों को होल्डिंग टैक्स का नोटिस भेजने पर ग्रामीण नाराज
जल मीनार खराब होने की सूचना ग्रामीणों ने विभाग को कई बार दी है. ग्रामीणों ने कहा कि बंद पड़ी जल मीनार की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी को सूचित किया जा चुका है. फिर भी अभी तक कोई पहल नहीं हुई. इस मौके पर सोहागी बास्के शर्मीला सोरेन, कापरा सोरेन, पदुरानी बास्के, जयंती बास्के, जसन्ती मुर्मू, कुवर सोरेन, मानसिंह बास्के ने कहा कि पेयजल के लिए हम परेशान हैं. ग्रामीणों ने खराब जल मीनार की मरम्मत के लिए मानुषमुड़िया मुखिया राम मुर्मू से अनुरोध किया है. उन्होंने जल मीनार की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp