Search

 
 
 

बहरागोड़ा : साकरा हरिजन टोला में एक साल से सोलर जल मीनार खराब

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत के साकरा गांव के हरिजन टोला में निर्मित सोलर जल मीनार लगभग एक वर्ष से बंद पड़ी है. इससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हरिजन टोला में लगभग 70 परिवार रहते हैं. जल मीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों को दूर स्थित चापाकल से पेयजल लाना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-cm-nitishs-instructions-bring-back-the-victims-of-bihar-trapped-in-manipur-violence/">बिहार

: सीएम नीतीश का निर्देश, मणिपुर हिंसा में फंसे बिहार के पीड़ितों को वापस लाएं

ग्रामीणों की सुधि लेने वाला कोई नहीं

सोलर जल मीनार की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और विभागीय पदाधिकारी को कई बार गुहार लगाई. परंतु किसी ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की. ग्रामीण शंकर बेहरा, मेघा बेहरा ,दीपक बेहरा, कृष्णा बेहरा ,जगदीश बेहरा ,अनिल बेहरा ,दुबला बेहरा ,गंगाधर बेहरा ,विष्णु बेहरा, रवि बेहरा, सुभाष बेहरा, कुंतला बेहरा, दु:खी देवी, अंबा देवी ने कहा कि पेयजल के लिए हम गर्मी के इस मौसम में तरस रहे हैं. परंतु हमारी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-written-examination-organized-for-sahiya-selection-in-topabeda-village/">चाईबासा

: टोपाबेड़ा गांव में सहिया चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही