Search

 
 
 

बहरागोड़ा : परिवार नियोजन को लेकर किया गया नुक्कड़ नाटक

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बरसोल के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार को कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया. इस मौके पर कलाकारों ने नाटक के माध्यम से परिवार नियोजन क्यों जरूरी है, इसके क्या फायदे हैं, सरकार की ओर से इसके लिए कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं, योजनाओं का लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है आदि की जानकारी दी गई. साथ ही दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. बताया गया कि परिवार नियोजन के अब कई तरीके हैं. जिन्हें अपनाकर लोग अपने परिवार को छोटा और खुशहाल रख सकते हैं. इस मौके पर हलधर महातो, प्रियंका कुमारी, मंटू करमाली, प्रकाश नायेक, मुकेश कुमार, बसंती देवी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kmpm-vocational-college-student-preeti-suman-became-assistant-public-sanitation-officer-in-bihar/">जमशेदपुर

: केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की छात्रा प्रीति सुमन बिहार में बनी सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही