Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एनएच 49 के किनारे यात्री विश्रामागार से टकराया टैंकर, कई यात्री दबे

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बरसोल थाना क्षेत्र स्थित खंडामौदा के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 के किनारे स्थित यात्री विश्रामागार से रविवार की सुबह करीब 7 बजे अलकतरा से भरा एक टैंकर नंबर डब्ल्यूबी 29 ए 8919 टकरा गया. इससे यात्री विश्रामागार ध्वस्त हो गया और उसमें बैठे कई यात्री दब गए हैं. टैंकर कोलकाता की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. [caption id="attachment_679049" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-25-at-07.54.31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना स्थल पर जुटी भीड़[/caption] विश्रामगार के ध्वस्त होने के कारण उसमें बैठे कई यात्री मलवा में दब गए हैं. मलबे में दबे दो यात्री दिखाई पड़ रहे हैं. दुर्घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया है. घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लगी है. सूचना पाकर बरसोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. कितने लोग दबे हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस दुर्घटना के कारण हाईवे जाम हो गया है. पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है. ज्ञात हो कि विभिन्न जगहों पर जाने के लिए इस विश्रामागार में बैठकर यात्री वाहनों का इंतजार करते हैं. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-25-jun-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।25 JUN।।मैं ब्रिटिश काल का गवर्नर नहीं:राधाकृष्णन।।पुलिस जवान मर्डर:पत्नी ने ही कराई हत्या।।अंकिता हत्याकांड:परिवार को 10 लाख।।रूस:वैगनर आर्मी के कब्जे में एक और शहर।। येवगेनी ने किया विश्वासघात:पुतिन।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही