Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बाघराचुड़ा में बलिया बाबा आश्रम जाने वाली सड़क बदहाल

 
Baharagoda(Himangshu karan) बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत केशरदा पंचायत के बाघराचुड़ा में मुख्य सड़क से बलिया बाबा आश्रम जाने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है. इस सड़क पर पत्थर निकल आए हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं. वर्षा होने पर यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाएगी. आश्रम के सेवा नंद दास ने बताया कि सड़क की यही स्थिति रही तो आश्रम से रथ यात्रा निकालनी भी मुश्किल हो जाएगी. उन्होंने इस सड़क की मरम्मत की मांग जनप्रतिनिधियों से की है. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-tired-of-family-discord-youth-commits-suicide/">लातेहार:

पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

बरसात में सड़क पर चलना हो जाता है मुश्किल 

विदित हो कि बलिया बाबा का आश्रम क्षेत्र की आस्था का केंद्र है. यहां हमेशा श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है. प्रत्येक वर्ष आश्रम से भव्य रथयात्रा निकाली जाती है. रथ यात्रा गांव का परिभ्रमण करती है. बलिया बाबा आश्रम तक जाने वाली सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि बरसात में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा. स्थानीय निवासी भी इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :स्वयं">https://lagatar.in/women-of-self-help-groups-should-make-villages-centers-of-employment-arjun-munda/">स्वयं

सहायता समूह की महिलाएं अपने गांवों को बनायें रोजगार का केंद्र : अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही