Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : डॉ. गोस्वामी के प्रयास से सातवां सामूहिक विवाह अनुष्ठान 27 फरवरी को

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान से सटे शाखा मैदान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से "आशीर्वाद" के तहत आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले सातवें सामूहिक विवाह अनुष्ठान को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं. इस अनुष्ठान में 20 कन्याओं का विवाह एक ही मंडप में 20 पंडितों द्वारा वैदिक रीति रिवाज से कराया जाएगा. सभी कन्याओं की विदाई उपहार देकर की जाएगी. हजारों लोग इस अनुष्ठान की भव्यता का गवाह बनेंगे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-injured-in-road-accident-tmh-refer/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में एक घायल, टीएमएच रेफर

गाजे-बाजे के साथ निकलेगी अनोखी बारात 

कमेटी द्वारा इसका प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है और जगह-जगह बड़े-बड़े पोस्टर बैनर लगाए गये हैं. कमेटी के लोग निमंत्रण पत्र देने से लेकर खानपान की व्यवस्था में जुटे हैं. अनुष्ठान में गरीब कन्याओं का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ होता है. 20 जोड़ी वर और कन्याओं की गाजे-बाजे के साथ अनोखी बारात निकलेगी. विवाह मंडप में हजारों लोग वर और कन्याओं को आशीर्वाद देंगे. ज्ञात हो कि अब तक हुए सामूहिक विवाह अनुष्ठान में 137 गरीब कन्याओं का विवाह हो चुका है और सभी दंपती सुखमय दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nalsa-established-legal-defense-cell-in-seraikela-civil-court/">आदित्यपुर

: सरायकेला व्यवहार न्यायालय में नालसा ने लीगल डिफेंस सेल की स्थापना की

 ये लोग जुटे है तैयारियों में

इसकी तैयारियों में जिला परिषद सदस्य भूपति नायक, जिला मंत्री निर्मल दुबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बत्स घोष , देवाशीष दास, मिंटु पाल, देव प्रसाद दे, मुखिया झुमा नायक, उप मुखिया विकास मित्र, बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा , राजीव महापात्रा , उत्पला पैड़ा, काजल महाकुड़, उषा रानी बेरा, वीणा पात्र, मीनाक्षी जेना, चैतन मुंडा, भूदेव ओझा, शंकरी सेनापति,मिता दत्ता, कोईरी सोरेन, दीपांकर साव, मिंटु नायक, मिहिर दलाई, कवीन्द्र नाथ कुंडू, माणिक राय, कुणाल सीट, कौशिक माइती, हेमकांत भुइयां, असीम कुंडू, अशोक मुंडा, चंदन पात्र, चंदन सीट,अजय साव,पार्थो बेरा,समीर सेनापति, सत्यबान पैरा,पुलिन पैरा,सुनील पैरा, नारायण राणा, पीतांबर मुर्मु,मनोज पाल,सनातन मुर्मु,जय बेरा, सरोज कुमार, आनंद साव,चेतन सिंह, शम्भू नायक,गौरहरी बेरा,मानस गिरी,राधागोविंद भोक्ता,श्रीकांत सीट,सत्यजीत घोष, सोनू बेरा,आकुल राणा, देब पैड़ा,दुर्गा गिरी,रामहरि कांड, नसीम अख्तर, टूना नायक,सुजीत नायक, फ़ेंटू राणा, बाबी घोष, अमल बेरा, जयकृष्ण पैड़ा, पुष्पा सिंह, कलन महतो, सुभाष साव, आशीष मंडल, मानिक दास, अशोक सोम, रविंद्र साव, लिटु आईच, सहदेव मल्ल, सनत ओझा, शिवशंकर श्यामल, आशुतोष महापात्र एवं यादव पात्र आदि जुटे हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-road-connecting-mohanpur-to-nh-49-is-in-bad-shape-anger-among-the-villagers/">बहरागोड़ा

: मोहनपुर से एनएच 49 को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही