Search

बहरागोड़ा : श्मशान घाट का शेड बना शराबियों का अड्डा

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर- पारुलिया रोड के किनारे गोपाल बांध के पास स्थित श्मशान घाट में बना शेड शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है. इसमें तालाब आने वाले तथा लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. शराबियों ने शेड को जूठे पत्तल तथा शराब की खाली बोतलों से भर दिया है .शराबियों के इन हरकतों से ग्रामीण काफी नाराज हैं. ग्रामीण इसके खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही श्मशान घाट का यह शेड शराबियों का अड्डा बन जाता है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-high-court-judge-deepak-roshan-planted-saplings-in-the-civil-court/">चाईबासा

: व्यवहार न्यायालय में हाईकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन ने किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp