Search

 
 
 

बहरागोड़ा : कपाड़िया शिव मंदिर प्रांगण की जल मीनार कई माह से खराब

 
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के कापाड़िया गांव के शिव मंदिर प्रांगण स्थित जल मीनार कई माह से बंद पड़ी है.इसमें मंदिर आने वाले भक्तों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जल मीनार के खराब होने की सूचना ग्रामीणों ने जल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को कई बार दी है. परंतु विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. इससे ग्रामीणों तथा शिव मंदिर आने वाले भक्तों में विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : NCP">https://lagatar.in/meeting-of-opposition-parties-at-ncp-chief-sharad-pawars-residence-this-evening-no-faith-in-evm/">NCP

प्रमुख शरद पवार के आवास पर आज शाम विपक्षी दलों की बैठक, EVM पर विश्वास नहीं, होगा मंथन
ग्रामीण गिरजा शंकर महाकुड़, निर्मल बेरा, जयंत कुमार घोष, सुभाष गिरि, घनश्याम राउत, भवानंद महाकुड़, अकलेश बारिक, अमलेन्दु बेरा, दीपू घोष, कमल बेरा ने कहा कि जल मीनार के खराब रहने से पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है. जानकारी के मुताबिक बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अनेक जल मीनार खराब हैं. इसके कारण अभी से ही जल संकट का दौर शुरू हो गया है. संबंधित विभाग द्वारा खराब जल मीनारों की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही