Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सड़क पर है गड्ढों की भरमार, सावन में भक्त कैसे जाएंगे बाबा के द्वार

Advertisement
Advertisement
Baharagoda(Himangshu karan) : सावन का पावन महीना आगामी चार जुलाई से शुरू होगा. इस दौरान बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत स्थित चित्रेश्वर के पौराणिक शिव मंदिर में तीन राज्य के श्रद्धालु भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ेंगे. मगर स्थिति यह है कि बंगाल के मदनशोल चौक से मंदिर तक जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील है. वहीं पश्चिम बंगाल से मंदिर तक आने वाली सड़क गेटीटोला से बदहाल है. ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इन दोनों जर्जर सड़कों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. सावन के मद्देनजर अभी तक इन दोनों सड़कों की मरम्मत की दिशा में कोई सुगबुगाहट तक नहीं है. फिलहाल अभी हल्की बारिश ही हुई है और सड़क पर उभरे गड्ढों में पानी भर गया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bakrid-festival-being-celebrated-with-pomp/">चाकुलिया

: धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार

सालों भर आते हैं श्रद्धालु 

[caption id="attachment_683037" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sadak-khrab-22-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जर्जर सड़क.[/caption] जानकारी हो कि चित्रेश्वर का पौराणिक शिव मंदिर झारखंड पश्चिम बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. वैसे तो इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सालों भर श्रद्धालु आते हैं. मगर सावन के महीना में भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. तीनों राज्य से कावड़िया यहां आते हैं. परंतु मंदिर तक जाने वाली दोनों सड़कें पिछले कई वर्षों से बदहाल हैं. मदनशोल चौक से करीब एक किलोमीटर और गेटीटोला से करीब डेढ़ किलोमीटर मंदिर तक आने वाली सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. इतना अवश्य होता है कि जब श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी होने लगती है तब जनप्रतिनिधि इन गड्ढों में स्लैग या फिर मोरम भरवाने का काम कर देते हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-roamed-from-house-to-house-in-maurabandhi-broke-two-houses/">चाकुलिया

: मौराबांधी में घर-घर घूमे हाथी, दो घरों को तोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही