Search

बहरागोड़ा : घर में आग लगने से हजारों का सामान स्वाहा, 15 हजार नकद भी जले

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर में बादल घोड़ाई के घर में बुधवार की रात आग लग गई. इस अगलगी में घर के सभी सामान जलकर राख हो गए. बादल घोड़ाई ने कहा कि वे लोग अपने घर पर सो रहे थे. अचानक रात को करीब 12 बजे आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग चीखते हुए उनके घर पहुंचे. तब जाकर घर में सो रहे सदस्यों को आग लगने का पता चला. उसके बाद घर में मौजूद लोगों ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई. जब आग लगी तब घर में चार बच्चे समेत कुल नौ लोग सोए हुए थे. आग लगने से घर के सामान समेत 15 हजार नकद जलकर राख हो गये. सब कुछ जल जाने के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vikram-sharma-appeared-in-court-in-jairam-singh-murder-case/">जमशेदपुर

: जयराम सिंह हत्याकांड में विक्रम शर्मा ने कोर्ट में लगायी हाजिरी

डीसी से मिलकर आवास दिलाने का करेंगे प्रयास

इधर, सूचना पाकर गुरुवार को एमजीएम के चिकित्सक सह संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता की. डॉ संजय गिरी ने कहा कि जमशेदपुर की डीसी से मुलाकात कर प्रभावित परिवार को प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय के लिए मांग करेंगे. उधर, बड़शोल की सेवा संस्था की ओर से खाद्य सामग्री देकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गई. मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह भी मौके पर पहुंचे व खाद्य सामग्री प्रदान की. मौके पर एसआरके कमलेश, भरत कुमार, विशाल कुमार, राजेश भद्र, मिहिर दत्ता, अशोक दे, अशोक सोम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp